शेख़ का एहतराम करते हैं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.3K reads

शेख़ का एहतराम करते हैं ।
दूर से ही सलाम करते हैं ।।

सुब्ह से फ़िक्रे-जाम करते हैं
शाम तक इन्तज़ाम करते हैं ।

सदक़े लेता है हर क़तील उनके
क्या सलीक़े से काम करते हैं ।

उनका मिलना ही सबसे मुश्किल है
वो जो दिल में क़याम करते हैं ।

आज वाएज़ की मान जाते हैं
गोया क़िस्सा तमाम करते हैं ।

उसने क्या कह दिया ज़माने से
सब मेरा एहतराम करते हैं ।

सोज़ शायद चलाचली में हैं
आजकल कम कलाम करते हैं ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories