शाने-हिन्दोस्तान हैं बाबा - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

हिन्दी के महाकवि नागार्जुन की 86 वीं सालगिरह के मौक़े पर लिखी गई

शाने-हिन्दोस्तान हैं बाबा ।
फ़िक्रे-अम्नो-अमान हैं बाबा ।।

नूर के तीर छोड़नेवाली
शायरी की कमान हैं बाबा I

इस क़दर प्यार सबसे करते हैं
कैसे कह दूँ महान हैं बाबा I

देखने में अगरचे बूढ़े हैं
दिल से बेहद जवान हैं बाबा I

इस निराशा के घुप अन्धेरे में
रौशनी का बयान हैं बाबा I

अस्ल में इल्मो-फन के पैकर हैं
देखने में किसान हैं बाबा I

सोज़ ने भी उन्हीं से सीखा है
इश्क़ की आन-बान हैं बाबा ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories