सब गया फिर भी सब बचा तुझमें - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

सब गया फिर भी सब बचा तुझमें ।
ज़िन्दगी कुछ तो है नया तुझमें ।।

सादगी कह उसे कि पुरकारी,
ढूँढ़ता ही रहा बक़ा तुझमें ।

कोई पूछे तो क्या बताऊँगा,
मुझको नायाब क्या मिला तुझमें ।

मेरा सब-कुछ तो ले गया बाज़ार,
तू बता तेरा कुछ बचा तुझमें ।

अब किसे खोजने कहाँ जाऊँ,
मैं तो तहलील हो गया तुझमें ।

मेरा दामन भरा है ख़ुशियों से,
रंजो-ग़म का है सिलसिला तुझमें ।

सोज़ सा बे-हया नहीं देखा,
खोजता ही रहा वफ़ा तुझमें ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories