मयख़ाने का हूँ मैं भी मिन्जुमलए-खासाना - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

मयख़ाने का हूँ मैं भी मिन्जुमलए-खासाना I
ऐ साक़िआ मस्ताना भर दे मेरा पैमाना II

सौ बार ज़माने की तज़लील सही लेकिन,
एक बार ज़माने को मैंने नहीं गर्दाना I

तुमने भी नहीं पी है ऐ शेख चलो माना,
पर ये तो बताओ क्यूँ मुझको नहीं पहचाना I

मैं ले तो चलूँ तुझको लेकिन ये तरद्दुद है,
जाने से तेरे काबा बन जाय न बुतख़ाना I

यारों का ये दावा है कुछ दाल में काला है,
उस पैमांशिकन का था अन्दाज़ रफ़ीक़ाना I

कुछ बात है जो चलकर आया हूँ यहाँ वरना,
मैं जाम जहां रख दूँ बन जाता है मयख़ाना I

इस दौर में मुश्किल है ऐ सोज़ कहीं जाना
चल पड़ती है सरगोशी दीवाना है दीवाना II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories