करम काफ़ी है जानेजां सितम की क्या ज़रुरत है - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

करम काफ़ी है जानेजां सितम की क्या ज़रुरत है I
सिफ़र के बाद ख़ुद सोचो रक़म की क्या ज़रुरत है I I

जो नादां है उसे दैरो-हरम से क्या हुआ हासिल
जो दाना है उसे दैरो-हरम की क्या ज़रुरत है I

हमें तकनीक की दरकार है सो तो नहीं मिलती
हमें सट्टे में इस चलती रक़म की क्या ज़रुरत है I

जिन्हें रोटी दवाई या लंगोटी तक नहीं मिलती
बताओ तो उन्हें परमाणु बम की क्या ज़रुरत है I

जो कुछ तुमने बटोरा है जहां तक लाल डोरा है
वो सब अपना है हमको इससे कम की क्या ज़रुरत है I

ज़माने भर की खुशियां खंदाज़न थीं हाल पर तेरे
तुझे ए चश्मे-नम रंजो-अलम की क्या ज़रुरत है I

हमारे दौर को समझे बिना कोई न जानेगा
तुम्हारे सोज़ को इस पेचो-ख़म की क्या ज़रुरत है II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories