जितना जीता हूँ उतना मरता हूँ - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

जितना जीता हूँ उतना मरता हूँ ।
इस तरह सुबहो-शाम करता हूँ ।।

मैं भी जीता हूँ धौंकनी की तरह
साँस लेता हूँ आह करता हूँ ।

ज़िन्दगी मेरी जान लेती है
ज़ीस्त को मैं तबाह करता हूँ ।

एक जन्नत में दोज़ख़ी बनकर
तेरे कूचे से क्यूँ गुज़रता हूँ ।

अब तो मेरा कोई वुजूद नहीं
अब ज़माने को क्यूँ अखरता हूँ ।

बुलबुला बनके फूट जाता हूँ
और क़यामत से बच निकलता हूँ ।

सोज़ मैं तो रवा-रवी[1] में हूँ
क्यूँ तेरे दर पे जा ठहरता हूँ ।।

1-9-2015

kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories