जाग रहा है फिर भी पड़ा है - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

जाग रहा है फिर भी पड़ा है I
बेशक उसका बाप बड़ा है II

अब तो ग़रीबी मिटके रहेगी
ज़रदारों का अहद कड़ा है I

किसको बताएं कितना बताएं
यार जनम भर का दुखड़ा है I

कितनी कुटिल चाल है उसकी
पर कैसा भोला मुखड़ा है I

एकनुक़ाती उसकी सियासत
मंदिर-मस्जिद का झगड़ा है I

दाना ने सीखी ग़मख़ोरी
मूरख अकड़ा ही अकड़ा है I

किससे पूछे कौन बताए
सोज़ लहू में क्यूं लिथड़ा है II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories