हम मक़सद के दीवाने हैं मियाँ हमारी बात न कर - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

हम मक़सद के दीवाने हैं मियाँ हमारी बात न कर I
अपने लिए जेलख़ाने हैं मियाँ हमारी बात न कर ।।

मुश्किल भी हैं पेचीदा भी जंगो-मोहब्बत के पहलू
लेकिन हमको सुलझाने हैं मियाँ हमारी बात न कर I

हँस-हँसकर जल जाएँगे हम हमको ख़ौफ़ दिखाना क्या
परवाने तो परवाने हैं मियाँ हमारी बात न कर I

बड़े घमण्डी शहज़ोरों से जंगख़ोर शहबाज़ों से
हमें मामले लड़वाने हैं मियाँ हमारी बात न कर I

अपने जौहर अपने तेवर अपना दम अपना कसबल
सबके जाने-पहचाने हैं मियाँ हमारी बात न कर ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories