हम बेसरो-सामां अहले-जनूं दीवानों का नंगो-नाम है क्या - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

हम बेसरो-सामां अहले-जनूं दीवानों का नंगो-नाम है क्या ।
क्यूँ हमको बुलावा आया है हम जैसों से उसको काम है क्या ।।

ले पहले गरेबां चाक किया अब करते हैं अपने हाथ क़लम
अब जल्द बता ऐ राहनुमा कुश्तों के लिए पैग़ाम है क्या ।

ग़म के हमपहलू ज्यूँ हो ख़ुशी नासेह के साथ है साक़ी भी
इस आख़िरी लम्हे में यारो तक़दीर में अपनी जाम है क्या ।

ऐ रोनेवाले छोटी-सी एक बात बता चुपके से हमें
आग़ोश में जिसकी सुब्ह न हो ऐसी भी अन्धेरी शाम है क्या ।

सर एक बला था कांधे पर सर की तो हमें तश्वीश नहीं
इंसाफ़ मगर ये कहता था मालूम तो हो इलज़ाम है क्या ।।

16 अप्रैल 1987
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories