ग़म से बढ़कर खुशी नहीं लगती - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

ग़म से बढ़कर खुशी नहीं लगती I
अब कोई शै बुरी नहीं लगती II

चलके अब आइना तलाश करें,
उसमें कोई कमी नहीं लगती I

मेरा साया है मेरे साथ अब तक,
ये तो उसकी गली नहीं लगती I

शायद इसके परे भी हो बस्ती,
ये गली आख़िरी नहीं लगती I

जैसी पहले थी अब भी है फिर क्यूँ,
ज़िन्दगी ज़िन्दगी नहीं लगती I

सबके दामन सही सलामत हैं,
आशिक़ी आशिक़ी नहीं लगती I

क़त्ल इतना हुआ है सोज़ यहाँ
ख़ुदक़ुशी ख़ुदक़ुशी नहीं लगती II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories