दीवाना कहके कोई मुझे छेड़ता नहीं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.3K reads

दीवाना कहके कोई मुझे छेड़ता नहीं ।
यारो को अपने ज़ौक़े-तमाशा रहा नहीं ।।

कल ज़िन्दगी मिली तो बहुत शर्मसार थी
जग में किसी ने उसपे भरोसा किया नहीं ।

मैंने वफ़ा जो की तो निभाए चला गया
कैसे कहूँ कि इश्क़ में मेरी खता नहीं ।

हँसता था बोलता था कभी चीख़ता भी था
बस मैं तेरे बग़ैर कभी जी सका नहीं ।

चाहें तो आप भी इसे दीवानगी कहें
मंज़िल पुकारती रही पर मैं रूका नहीं ।

दीखा नहीं ज़रूर था दामन पे मेरे दाग़
आख़िर मैं आदमी था कोई देवता नहीं ।

हैरां था चारागर भी पशेमां था सोज़ भी
दिल में हरेक तीर था तीरे-वफ़ा नहीं ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories