बताएं क्या तुम्हें कैसा है अपना हाल मियां - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

बताएं क्या तुम्हें कैसा है अपना हाल मियां I
किसी ने चारों तरफ़ कस दिया है जाल मियां II

सुना है सबसे तेरी गल रही है दाल मियां I
तेरे ज़मीर की मुश्किल है देख-भाल मियां II

हमारे होते हुए ग़ैर ने तुझे लूटा
हमें ये जानके बेहद हुआ मलाल मियां I

बदी है काम की शै तू उसे संभालके रख
फ़ुज़ूल चीज़ है नेकी कुएं में डाल मियां I

खुशी मना तेरे बेटे ने तुझको बाप कहा
इसे भी कम न समझ ये भी है कमाल मियां I

जो सीख पाओ तो खीसें निपोरना सीखो
कोई किचन हो गलेगी तुम्हारी दाल मियां I

कर उसका शुक्र अदा सोज़ जिसने होठ सिए
बड़ा अज़ाब था करना कोई सवाल मियां II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories