अब आगे बढ़ते जाएंगे मज़दूर-किसान हमारे - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

अब आगे बढ़ते जाएँगे मज़दूर-किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।

हाथों की हथकड़ी छूटी पैरों की बेड़ी टूटी
मंज़िल सर करते जाएँगे मज़दूर-किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।

दे दिया ओखली में सर अब कैसा मूसल का डर
हर आफ़त से टकराएँगे मज़दूर-किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।

करके सारी तैयारी चल दिया क़ाफ़िला भारी
अब लाल धुजा फहराएँगे मज़दूर किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories