झूले मेरा ललना - कन्हैयालाल मत्त

कन्हैयालाल मत्तकन्हैयालाल मत्त18 Sept 1911

2 min read · 12.4K reads

कलियों की गलियां, गंध-भरा कोना,
झूले मेरा ललना, सुंदर-सलोना!
रेशम की डोरी, चंदन का पलना,
परियों की लुक-छिप, सपनों की छलना,
चंदा-सा मुखड़ा, काला डिठौना!
झूले मेरा ललना, सुंदर-सलोना!
मलमल की गद्दी, मखमल का तकिया,
चांदी की चादर, सोने की बखिया,
अलकों में जादू, पलकों में टोना!
झूले मेरा ललना, सुंदर-सलोना!
कन्हैयालाल मत्त
About the poet

कन्हैयालाल मत्त

View profile & all 27 Poems / Stories