हाऊ और बिलाऊ - कन्हैयालाल मत्त

कन्हैयालाल मत्तकन्हैयालाल मत्त18 Sept 1911

2 min read · 12.4K reads

मिस्टर हाऊ और बिलाऊ,
थे बिल्कुल बछिया के ताऊ।
लाए एक कहीं से घोड़ा,
लगे जमाने उस पर कोड़ा।

उसे न डाला दाना-पानी,
मुफ्त सैर करने की ठानी।
भूखा घोड़ा यूँ घबराया,
ऐसा भागा हाथ न आया।
कन्हैयालाल मत्त
About the poet

कन्हैयालाल मत्त

View profile & all 27 Poems / Stories