चूहे राजा भूले पाठ - कन्हैयालाल मत्त

कन्हैयालाल मत्तकन्हैयालाल मत्त18 Sept 1911

2 min read · 12.4K reads

चूहे राजा भूल गए फिर रटा-रटाया पाठ,
घबराकर उलटी पट्टी पर लिखा आठ को साठ।
पूसी जी ने बेंत उठाई, बोली नामाकूल,
ऐसी छेाटी बात गया तू कितनी जल्दी भूल।
डर के मारे चूहे जी का लगा काँपने गात,
जान बचाकर ऐसे भागे, छूटी कलम-दवात।
कन्हैयालाल मत्त
About the poet

कन्हैयालाल मत्त

View profile & all 27 Poems / Stories