फकीरी वेश बना तन को - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

kamlanand singh sahitya sarojकमलानंद सिंह साहित्य सरोज27 May 1876 – 14 Apr 1910

5 min read · 12.4K reads

सियावर जाते वन को । फकीरी वेश बना तन को ॥
शीस जटा सोहे भली, बसन पेड़ की छाल ।
कर मे तीर कमान है, गज मतवाली चाल ॥
हुआ दुख अवधपुरी जन को ।
सियावर जाते वन को ।
फकीरी वेश बना तन को ॥

महल ओर रोते चले, बूढ़े और जवान ।
समझाने नृप को तहाँ, खोए सुध बुध ध्यान ॥
चैन नहिं कुछ भी है मन को । सियावर जाते वन को ।
हम सब तेरी हैं प्रजा, सुनु दशरथ महाराज ।
हमरो दुख दुर किजीए, रामहि देके राज ॥
सुनो मत तिय के बैनन को ।
सियावर जाते वन को ।
फकीरी वेश बना तन को ॥

राम लखन अरू जानकी, सुन्दर कोमल गात ।
हाय इन्हें वन भेजते, पितु बन इनके तात ॥
अभी तक रख के जीवन को । सियावर जाते वन को ॥
अवध नगर सूनो कियो, लखि ‘सरोज’ अभिराम ।
पितु प्रण पालन के लिये, त्यागि बन्धु सुख धाम ॥
छोड़ि के मोह प्राण धन को ।
सियावर जाते वन को ।
फकीरी वेश बना तन को ॥

राजा साहब ने यह रचना स्वप्नावस्था मे की थी । एकाएक स्वप्न भंग हो जाने पर उन्होंने इसे लिपिबद्ध किया
kamlanand singh sahitya saroj
About the poet

kamlanand singh sahitya saroj कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

कमलानंद सिंह साहित्य सरोज भारतीय लेखक थे जिनके काव्य-रचना से प्रभावित होकर तत्कालीन ‘कवि-समाज’ ने उन्हें ‘साहित्य सरोज’ की उपाधि प्रदान की थी। अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं के संरक्षक होने के नाते ‘कवि मंडली’ ने उन्हें ‘द्वितीय भोज’ की उपाधि दी। इनका जन्म 27 मई 18…

View profile & all 25 Poems / Stories

More from kamlanand singh sahitya saroj

  1. गणपति स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    जय जय विध्न हरन गननायकगिरजा नन्दन शुभ वरदायक

    12.4K reads
  2. सरस्वती स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    वाहन मराल कर पुस्तक ओ वीन माल सुन्दर वसन स्वच्छ सोभे जनु चानी के।सिंह पेसवार लीन्हे शूल करवाल धारे हियख्याल प्रेम शिव वर दानी के।।

    12.4K reads
  3. शिव स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    वरनि सकति नहिं लघुमति मेरी अद्भुत महिमा हर की।गुण विरोध सब रहत एक में शंका कछु नहिं डर की॥

    12.4K reads
  4. गंगा स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    मायामोहिनी के बस भांवरी भरत ताहि मुक्ति दै के भवर बनाया निज अंग है।नीचताइ नीचन सों वेग उदवेगन सों खल चितकार धुनि कलकल संग है॥

    12.4K reads
  5. संसार बंधन - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    अरे मन चंचलता तुम त्याग।भटकहु जनु तुम स्वान सदृष धरु कृष्ण भजन अनुराग।।

    12.4K reads