रहना नहिं देस बिराना है - कबीर

कबीरकबीर

2 min read · 12.5K reads

रहना नहिं देस बिराना है।
यह संसार कागद की पुडिया, बूँद पडे गलि जाना है।
यह संसार काँटे की बाडी, उलझ पुलझ मरि जाना है॥
यह संसार झाड और झाँखर आग लगे बरि जाना है।
कहत कबीर सुनो भाई साधो, सतुगरु नाम ठिकाना है॥

कबीर
About the poet

कबीर

View profile & all 174 Poems / Stories