सद्आचरण की महिमा

Kabir Dasकबीर दास

2 min read · 13.0K reads

माँगन गै सो मर रहै, मरै जु माँगन जाहिं |
तिनते पहिले वे मरे, होत करत हैं नहिं ||


जो किसी के यहाँ मांगने गया, जानो वह मर गया | उससे पहले वो मरगया जिसने होते हुए मना कर दिया |


अजहूँ तेरा सब मिटै, जो मानै गुरु सीख |
जब लग तू घर में रहैं, मति कहुँ माँगे भीख ||


आज भी तेरे सब दोष - दुःख मिट जाये, यदि तू सतगुरु की शिक्षा को सुने और माने | जब तक तू ग्रस्थ में है, कहीं भिक्षा मत माँग |


अनमाँगा तो अति भला, माँगि लिया नहीं दोष |
उदर समाता माँगि ले, निश्चै पावै मोष ||


बिना माँगे मिला हुआ सर्वोतम है, साधु को दोष नहीं है यदि पेट के लिए माँग लिया | उदर पूर्ति के लिए माँग लेने में मोक्ष साधन में निश्चय ही कोई बाधा नहीं पड़ेगी |


सहत मिले तो दूध है, माँगि मिलै सौ पानि |
कहैं कबीर वह रक्त है, जामे ऐंचातानि ||


वह दूध के समान उत्तम है, जो बिना माँगे सहज रूप से मिल जाये | मांगने से मिले वह पानी के समान मध्यम है | गुरु कबीर जी कहते हैं जिसमे ऐचातान (अडंगा डालकर मांगना और कष्टपूर्वक देना) है, वह रक्त के समान त्यागने योग्य है |


माँगन मरण समान है, तेहि दई मैं सीख |
कहैं कबीर समझाय को, मति कोई माँगै भीख ||


माँगन मरने के समान है येही गुरु कबीर सीख देते है और समझाते हुए कहते हैं की मैं तुम्हे शिक्षा देता हूँ, कोई भीख मत मांगो |


अनमांगा उत्तम कहा, मध्यम माँगि जोलेय |
कहैं कबीर निकृष्टि सो, पर घर धरना देय ||


उपयुक्त बिना माँगे मिला हुआ उत्तम कहा, माँगा लेना मध्यम कहा पराये - द्वारे पर धरना देकर हठपूर्वक माँगना तो महापाप है |

Kabir Das
About the poet

Kabir Das कबीर दास

Kabir Das (कबीर दास ) was a 15th-century Indian mystic poet and saint, whose writings influenced Hinduism's Bhakti movement and his verses are found in Sikhism's scripture Guru Granth Sahib. His early life was in a Muslim family, but he was strongly influence…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Kabir Das

  1. चेत करु जोगी, बिलैया मारै मटकी

    चेत करु जोगी, बिलैया मारै मटकी॥टेक॥ब्रह्मा के मारै विष्णु के मारै।

    17.3K reads
  2. साधु बाबा हो बिषय बिलरवा, दहिया खैलकै मोर

    साधु बाबा हो बिषय बिलरवा, दहिया खैलकै मोर॥टेक॥की लेके औटबै की लेके पौड़बै, की लेके महबै घोर।

    13.9K reads
  3. हाँ रे! नसरल हटिया उसरी गेलै रे दइवा

    ॥समदन॥ हाँ रे! नसरल हटिया उसरी गेलै रे दइवा, उसरी गेलै रे दइवा रे, सौदा किछु करियो न भेल॥ हाँ रे! यही परदेशिया से जनि जोड़ पीरीतिया, जनि जोड़ पीरीतिया, बिछुड़त विलँब न होय॥ हाँ रे! एक तो बिछुड़ल दूध से मखनवाँ हो, दूध से मखनवाँ हो, फेरो नहिं दूध में समाय॥ हाँ रे! दोसरो जे बिछुड़ल, डालि से पल्लव, डालि से पल्लव, फेरो नहीं डालि मंे समाय॥ हाँ रे! तेसरो जे बिछुड़ल, काया से हंसा हो, काया से हंसा हो, फेरो नहीं काया में समाय॥ हाँ रे! अपन-अपन सँवर बाँधू हे सखिया, हाँ रे! साहब कबीर येहो गैलन समदोनिया, गैलन समदोनिया, संतो जन लेहु न विचार॥

    13.2K reads
  4. निर्गुण

    ॥निर्गुण॥बड़ी रे विपतिया रे हंसा, नहिरा गँवाइल रे।

    14.4K reads
  5. सोना ऐसन देहिया हो संतो भइया

    सोना ऐसन देहिया हो संतो भइया,सेहो जइतै समसानियो रे जान।

    13.4K reads