तुम कनक किरन - जयशंकर प्रसाद

जयशंकर प्रसादजयशंकर प्रसाद30 Sept 1889 – 14 Sept 1937

3 min read · 12.4K reads

तुम कनक किरन के अंतराल में
लुक छिप कर चलते हो क्यों ?

नत मस्तक गवर् वहन करते
यौवन के घन रस कन झरते
हे लाज भरे सौंदर्य बता दो
मोन बने रहते हो क्यो?

अधरों के मधुर कगारों में
कल कल ध्वनि की गुंजारों में
मधु सरिता सी यह हंसी तरल
अपनी पीते रहते हो क्यों?

बेला विभ्रम की बीत चली
रजनीगंधा की कली खिली
अब सांध्य मलय आकुलित दुकूल
कलित हो यों छिपते हो क्यों?
जयशंकर प्रसाद
About the poet

जयशंकर प्रसाद

Jaishankar Prasad was a famed figure in modern Hindi literature as well as Hindi theatre. Prasad was his pen name.

View profile & all 24 Poems / Stories