रामकुमार वर्मा

जयशंकर प्रसादजयशंकर प्रसाद30 Sept 1889 – 14 Sept 1937

2 min read · 12.4K reads

हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती
स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती
अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़- प्रतिज्ञ सोच लो,
प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो!

असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ विकीर्ण दिव्य दाह-सी
सपूत मातृभूमि के- रुको न शूर साहसी!
अराति सैन्य सिंधु में, सुवाडवाग्नि से जलो,
प्रवीर हो जयी बनो - बढ़े चलो, बढ़े चलो!
जयशंकर प्रसाद
About the poet

जयशंकर प्रसाद

Jaishankar Prasad was a famed figure in modern Hindi literature as well as Hindi theatre. Prasad was his pen name.

View profile & all 24 Poems / Stories