सर्वनाम जिंदगी - जयप्रकाश कर्दम

जयप्रकाश कर्दमजयप्रकाश कर्दम

10 min read · 12.4K reads

तुम क्यों निरे बुद्धू बने रहे नत्थूराम
क्यों बैठे रहे मूल्यों को लेकर
जब सब उन्हें रौंदकर निकल रहे थे
क्यों नहीं सीखा तुमने भी
समर्थों से सहमति जताना
अन्याय को देखकर चुप लगाना
क्यों नहीं अपने हित साधन के लिए
दूसरों का इस्तेमाल किया तुमने
क्यों नहीं सीखा तुमने कृतघ्न हो जाना
क्या हो जाता यदि तुम भी थोड़े से
समझदार और सामाजिक हो जाते
समाज-हित के नाम पर
अपना हित साधन करते
दूसरों की तरह तुम्हारे पास भी
आज अच्छा सा मकान होता
और उनके जैसी सुविधाएं भी
इधर-उधर से चेपकर
दो-चार ग्रंथ छपवा लेते
साहित्य में तुम्हारा नाम होता
कोई न कोई पुरस्कार भी
तुम्हें जरूर मिल जाता
कई लोगों के लिए आदर्श होते तुम
कई उपलब्धियां तुम्हारे नाम के साथ
जुड़ जातीं
इन सब से निर्लिप्त क्यों रहे तुम
क्यों नहीं हुए सुविधाभोगी और लोलुप
तुम भी
क्यों नहीं सीखा तुमने तिकड़में बैठाना
किस मिट्टी के बने थे तुम नत्थूराम
न तुमने कोई संस्था या संघ बनाया
ना एन.जी.ओ.
न देश-विदेश की यात्राएं कीं
न शराब पीना सीखा
दूसरों की चाटुकारिता करना
अपने चाटुकार बनाना
महफिलें लगाना, गुट बनाना
लोगों की झूठी वाहवाही करना
खुद अपनी प्रशस्तियां लिखकर
दूसरों के नाम से छपवाना
कुछ भी तो नहीं किया तुमने
मंचों पर भी कहीं आसीन नहीं दीखे तुम
नहीं उगाना चाहा तुमने हथेली पर सूरज
न भरना चाहा मुट्ठी में धूप को
न हवा में उड़ान भरी तुमने
न ही पकड़ना चाहा आकाश को
सदैव जमीन पर चले
जमीन पर रहे तुम
फिट नहीं हो सके तुम कभी
तश्वीर की तरह-बने बनाए फ्रेम में
बेखौफ अपनी राह चले तुम
ओज के साथ आह्वान किया तुमने
‘आजाद हैं हम’
व्याकुल रहे तुम सदैव पार करने को
‘अंतिम अवरोध’
आतुर रहा फूट पड़ने को तुम्हारा आक्रोश
सचमुच, एक अलग तरह के
एक्टिविस्ट और इंसान रहे तुम
परिचित होकर भी अपरिचित से
चलते रहे निरंतर
परम्परा की धारा के विरूद्ध
कबीर की तरह
अपना घर फूंककर
समाज में चेतना की अलख जगाने
अपने वजूद के साथ अकेले
काश, एन.आर. थोड़ा ठहरकर
तुम अपने आस-पास
और खुद को देख पाते
अपनी सर्वनाम जिंदगी को
संज्ञा में बदल पाते।
जयप्रकाश कर्दम
About the poet

जयप्रकाश कर्दम

View profile & all 53 Poems / Stories

More from जयप्रकाश कर्दम

  1. गूँगा नहीं था मैं - जयप्रकाश कर्दम

    हिन्दी पटटी में दलित साहित्य को सामने लाने, उसको स्थापित करने और परंपरागत हिन्दी साहित्य के समांतर दलित साहित्य के बुनियादी सरोकारों को उजागर करने में जिन दलित साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान है उन दलित साहित्यकारों में डा. जयप्रकाश कर्दम एक जाना-पहचाना नाम है। वह दलित साहित्य के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं और अपने व्यक्तित्व, सृजनकर्म के बूते अपने समकालीनों में काफी चर्चित और समादृत हैं। डा. जय प्रकाश कर्दम एक बहुआयामी प्रतिभावाले साहित्यकार और चिंतक हैं। कविता, कहानी और उपन्यास लिखने के अलावा दलित समाज की वस्तुगत सच्चाइयों को सामने लानेवाली अनेक निबंध व शोध पुस्तकों की रचना व संपादन भी उन्होंने किया है। उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है- उनके संपादन में प्रतिवर्ष निकलने वाली दलित साहित्य वार्षिकी। उनके अथक प्रयासों के चलते दलित साहित्य वार्षिकी, दलित साहित्य में दलित सोच और सृजन का एक बुनियादी आधार बन गई है।तिनका-तिनका आग डा. जय प्रकाश कर्दम का दूसरा कविता संग्रह है। काफी लंबे अंतराल के बाद उनका यह दूसरा कविता संग्रह प्रकाशित हुआ है। अपने पहले कविता संग्रह गूंगा नहीं था मैं के साथ उन्होंने दलित कविता के क्षेत्र में पदार्पण किया था।

    12.4K reads
  2. तिनका तिनका आग - जयप्रकाश कर्दम

  3. बस्तियों से बाहर - जयप्रकाश कर्दम

    12.3K reads
  4. राहुल - जयप्रकाश कर्दम

  5. आदमी और कविता - जयप्रकाश कर्दम

    क्यों नहीं चलते साथ-साथआदमी और कविता जहां कविता है वहां आदमी नहीं है

    12.4K reads