प्रजातंत्र - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

कई देवताओं के होते हैं
दो से अधिक हाथ
स्वभाविक है
कार्य कुशलता बढ़ जाती होगी
किन्तु एक से अधिक सर होना
नहीं समझ आता
एक ही देह को नियंत्रित करने के लिए
चार चार दिमाग !!
ज़रूर होती होगी उनमे भी
देह पर वर्चस्व के लिए जटिल होड़
कैसे तब
चुनती होगी बेचारी देह
उनमें
अपने लिए योग्य नायक
क्या देवताओं की देह
झेल पाती होगी
प्रजातंत्र की विडम्बना ?
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories