मौन और कविता के बीच - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

4 min read · 12.4K reads

वह देखती है अक्सर
अन्धियाले में उजाड़ पार्क के कोने में
इकलौता सिहरता पेड़ वह
जाने क्यूँ अक्सर
लगता है वह उसे
झुण्ड से बिछुड़े मेमने सा
 
वह नापने लगती है
अपने आप से अपनी बिछुरन की चौहद्दी
लेकिन कदम नहीं बढ़ा पाती
खुद की दिशा में
हर बार एक कविता की तलाश में
वह चौखट तक आती है
उल्टे पाँव लौटने को
कि रोज़मर्रा की परछाईयाँ
कौन पकाएगा
चूल्हे की आंच में
वह बनाती है
शब्दों के महज़ चिमटे
मौन की रोटियाँ सेंकने के लिए
कुछ कह नहीं पाना
शब्दों की अधिकता से
और अधिक कठिन हो जाता है
इसलिए वह मौन के धरातल
और कविता के आसमान के बीच
एक ख़ोह में जीती है
 
त्रिशंकु की तरह.
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories