कठिन दिन - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

4 min read · 12.4K reads

सपनों की नदी
तिरती है पास से
एक कठिन दिन
जलता है
रेत के किनारों पर
आती जाती छुअन लहरों की
अनायास छेड़ती
छोड़ती शैशव के गीले छाप
बढ़ता जलता दिन
वाष्पित कर देता
तुरंत उसे
जैसे लगी हो होड़ कोई
एक तरल
और एक ठोस के होने में
मैं चलता हाँफता
जलती रेत पर
गलता हुआ
किनारे वाली नदी
हँसते मुझपर
मैं खड़ा होता
नदी में पाँव धंसा
तो रेत उड़ाती
मज़ाक पौरुष का
हतप्रभ हूँ
कैसे पाँऊ खुद को
कि यह नदी गति है मेरी
और यह तपती रेत
मेरा मार्ग
यह दोनों ही तो हैं केवल
मेरे मनुष्य होने का प्रमाण
सुनो,
तुम्हारे धामों तक क्यों जाना?
संभव हैं इन से ही
वैतरिणी तक का संधान!
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories