रूपांतर - जगदीश गुप्त

जगदीश गुप्तजगदीश गुप्त

2 min read · 12.4K reads

गिरती हुई धारों को
तेज़ हवा के झोंके
फुहारों में बदल देते हैं,

दृश्य से परे
देर तक लहराती रहती हैं,
धारों को काटती हुई फुहारें
और फुहारों को काटती हुई धारें

आँख के आगे
हर तरफ़ छा जाता है,
पानी का रूप भी,
रूपांतर भी ।

भीग जाता है,
त्वचा का वन भी,
वनांतर भी ।

जगदीश गुप्त
About the poet

जगदीश गुप्त

View profile & all 41 Poems / Stories