चिड़िया के बच्चे - नज़्म

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

दो तीन छोटे बच्चे चिड़िया के घोंसले में

चुप-चाप लग रहे हैं सीने से अपनी माँ के

चिड़िया ने मामता से फैला के दोनों बाज़ू

अपने परों के अंदर बच्चों को ढक लिया है

इस तरह रोज़-मर्रा करती है माँ हिफ़ाज़त

सर्दी से और हवा से रखती है गर्म उन को

लेकिन चिड़ा गया है चुग्गा तलाश करने

दाना कहीं कहीं से पूटे में अपने भर कर

जब लाएगा तो बच्चे मुँह खोल देंगे झट-पट

उन को भराएगा वो माँ और बाप दोनों

बच्चों की परवरिश में मसरूफ़ हैं बराबर

और छोटे बच्चे ख़ुश हैं तकलीफ़ कुछ नहीं है

ऐ छोटे छोटे बच्चो तुम ऊँचे घोंसले से

हरगिज़ नहीं गिरोगे पर और पुर्ज़े अब तक

निकले नहीं तुम्हारे, इस वास्ते अभी तुम

ऊँचे न उड़ सकोगे, हाँ जब तुम्हारे बाज़ू

और पर दुरुस्त होंगे तो दिन की रौशनी में

सीखोगे तुम भी उड़ना करते फिरोगे चें-चें

उड़ते फिरोगे फुर-फुर ऐ छोटे बच्चो लेकिन

कव्वा बुरी बला है उस से ख़ुदा बचाए

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like