शब ख़्वाब में देखा था मजनूँ को कहीं अपने

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

शब ख़्वाब में देखा था मजनूँ को कहीं अपने

दिल से जो कराह उट्ठी लैला को लिया तप ने

देखे तिरे जल्वा को बाम्हन की जो बेटी भी

मुँह से वहीं कलमे को यकबार लगे जपने

है जिंस परी सा कुछ आदम तो नहीं असलन

इक आग लगा दी है उस अमर्द-ए-ख़ुश-गप ने

इस तरह के मिलने में क्या लुत्फ़ रहा बाक़ी

हम उस से लगे रुकने वो हम से लगा छपने

हंगाम-ए-सुख़न-संजी आतिश की ज़बानी को

शर्मिंदा किया ऐ दिल उस शोख़ के गप-शप ने

हर अम्र में दुनिया के मौजूद जिधर देखो

आदम को किया हैराँ शैतान की लप-झप ने

गर्मी से मिरे दिल की इस मौसम-ए-सर्मा में

ये गुम्बद-ए-गर्दूं भी यकबार लगा तपने

रह वादी-ए-ऐमन की लेता हूँ कि घबराया

इस दिल की बदौलत याँ मुझ को तरफ़-ए-चप ने

है हम से भी हो सकता जो कुछ न किया होगा

मजनूँ से जफ़ा-कश ने फ़रहाद से सर-खप ने

चल हट भी परे बिजली दिल बादलों को ले कर

दहला है दिया तेरी तलवारों की शप शप ने

कब तक न कराहूँ मैं नाला न भरूँ क्यूँ-कर

मैं क्या करूँ ऐ 'इंशा' अब जी ही लगा खपने

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like