ख़याल कीजिये क्या काम आज मैं ने किया - इब्ने इंशा

इब्ने इंशाइब्ने इंशा15 Sept 1927 – 11 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

ख़याल कीजिये क्या काम आज मैं ने किया|
जब उन्ने दी मुझे गाली सलाम मैं ने किया|

कहा ये सब्र ने दिल से के लो ख़ुदाहाफ़ीज़,
के हक़-ए-बंदगी अपना तमाम मैं ने किया|

झिड़क के कहने लगे लब चले बहुत अब तुम,
कभी जो भूल के उनसे कलाम मैं ने किया|

हवस ये रह गई साहिब ने पर कभी न कहा,
के आज से तुझे इंशा ग़ुलाम मैंने किया|
इब्ने इंशा
About the poet

इब्ने इंशा

View profile & all 40 Poems / Stories