साए से

Ibn e InshaIbn e Insha15 Jun 1927 – 11 Jan 1978

1 min read · 12.7K reads

क्यों मेरे साथ-साथ आता है ?
मेरी मंज़िल है बेनिशाँ नादाँ
साथ मेरा-तेरा कहाँ नादाँ
थक गए पाँव पड़ गए छाले
मंज़िलें टिमटिमा रही हैं - दूर
बस्तियाँ और जा रही हैं - दूर
मैं अकेला चलूँगा ऎ साए
कौन अहदे-वफ़ा निभाता है
क्यों मेरे साथ-साथ आता है
तू अभी जा मिलेगा सायों में
मैं कहाँ जाऊँ मैं कहाँ जाऊँ
किसकी आग़ोश में अमाँ पाऊँ

Ibn e Insha
About the poet

Ibn e Insha

Sher Muhammad Khan (Urdu: شیر مُحمّد خان‎), better known by his pen name Ibn-e-Insha, (Urdu: اِبنِ اِنشا ‎) (15 June 1927 – 11 January 1978)] was a Pakistani Urdu poet, humorist, travelogue writer and newspaper columnist. Along with his poetry, he was regarde…

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like