थैला

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

बस में भीड़

पैर पर पैर

मुँह पर मुँह

हाथ पर पेट

पेट पर जाँघ

जाँघ पर पीठ

भीड़ में हाय

फँस जाता है बीच में थैला

अड़ जाता है

पीछे रह जाता है भीड़ में थैला

बचाता है उसे

निकाला जाँघों

बाँहों और पैंटों की

लहरों से

थैले में रोटी है।

सड़क पर भागमभाग

इधर से उधर हाय-हाय

लाल-हरी बत्तियाँ

सार्वजनिक शौचालय

भागता बचता पिचता

बचाता है वह

थैला!

थैले में रोटी है!

इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories