सुन्दर स्त्रियाँ - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

2 min read · 12.3K reads

सुन्दर स्त्रियां कहां रखती हैं
अपना सौन्दर्य !

सुन्दरी कहां टांगती हो
अपने सपने !
कहां रखती हो अपनी चितवन,
अपनी मुस्कान
सोते समय !

अपना सौन्दर्य कहां रखती हैं
स्त्रियां !


रचनाकाल : 07.01.1987
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like