रेल की पटरी - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

रेल की पटरी हो सुनसान
चांद आज नहीं निकले
कुत्ते भूँकते हों दूर
भगवान ग्लास फ़ैक्टरी का भोंपू
बोलने में देर हो
दूर-दूर तक कुछ नहीं
सिर्फ़ अंधेरा
ऐसे में वह
बस्ती से दूर आए
सूनी पटरी पर बैठे
फिर खड़ा हो और
मुँह भर पुकारे
नहीं सुनेगी तू।

रचनाकाल : 1967
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories