मातृभाषा - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

क्या है मातृभाषा ?
पूछा गया गूंगे लड़के से
क्या बताए वह !

लड़का जानता है मां को
भाषा को नहीं जानता
रोमन और नागरी
नहीं पहचानता ।

पूछता है लड़का --
मां, क्या है मातृभाषा ?
समझा नहीं पाती मां
सिर खुजाता है लड़का
फिर लिखता है अंग्रेज़ी में --

मैडम
मुझे नहीं मालूम
माता-पिता की भाषा ।


रचनाकाल : 28.03.1987
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories