अरहर की दाल - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

3 min read · 12.4K reads

कितनी स्वादिष्ट है
चावल के साथ खाओ
बासमती हो तो क्या कहना
भर कटोरी
थाली में उड़ेलो
थोड़ा गर्म घी छोड़ो
भुनी हुई प्याज़
लहसन का तड़का
इस दाल के सामने
क्या है पंचतारा व्यंजन
उँगली चाटो
चाकू चम्मच वाले
क्या समझें इसका स्वाद!

मैं गंगा में लहर पर लहर
खाता डूबता
झपक और लोरियाँ
हल्की-हल्की
एक के बाद एक थाप
नींद जैसे
नरम जल
वाह रे भोजन के आनन्द
अरहर की दाल
और बासमती
और उस पर तैरता थोड़ा सा घी!


रचनातिथि : 18 जनवरी 1982
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories