दरिया तूफ़ान बह रहा है

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

दरिया तूफ़ान बह रहा है

आँखों का अजीब माजरा है

ज़ाहिद को ग़ुरूर ज़ोहद का है

रिंदों को ख़ुदा का आसरा है

ज़िक्र उन के दहन का जा-ब-जा है

है कुछ भी नहीं ये बात क्या है

दीवार का उन की साया ठहरा

इक ये भी सआ'दत-ए-हुमा है

हम-चश्मी और उन की अँखड़ियों से

नर्गिस तुझे कुछ भी सूझता है

पाँव के हमारे गो खरोसी

इक इक काँटा खटक गया है

उल्फ़त है खुली हुई बुतों से

अल्लाह से 'मेहर' क्या छुपा है

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories