स्वप्न था मेरा भयंकर

Harivansh Rai BachchanHarivansh Rai Bachchan27 Nov 1907

1 min read · 13.1K reads

स्वप्न था मेरा भयंकर!

रात का-सा था अंधेरा,
बादलों का था न डेरा,
किन्तु फिर भी चन्द्र-तारों से हुआ था हीन अम्बर!
स्वप्न था मेरा भयंकर!

क्षीण सरिता बह रही थी,
कूल से यह कह रही थी-
शीघ्र ही मैं सूखने को, भेंट ले मुझको हृदय भर!
स्वप्न था मेरा भयंकर!

धार से कुछ फासले पर
सिर कफ़न की ओढ चादर
एक मुर्दा गा रहा था बैठकर जलती चिता पर!
स्वप्न था मेरा भयंकर!

Harivansh Rai Bachchan
About the poet

Harivansh Rai Bachchan

Harivansh Rai Bachchan (27 November 1907 - 18 January 2003) was an Indian poet of the Nayi Kavita literary movement (romantic upsurge) of early 20th century Hindi literature. Born in an Awadhi Indian Hindu family of the Srivastava clan of the Kayastha caste,…

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनी