रची दिमाग़ में हो जिस के उस बदन की बू's image
053

रची दिमाग़ में हो जिस के उस बदन की बू

ShareBookmarks

रची दिमाग़ में हो जिस के उस बदन की बू

ख़ुश आवे कब उसे नसरीन-ओ-नस्तरन की बू

वो जिस ने सूँघी हो इक दफ़अ' उस के तन की बू

इत्र की उसे भावे यासमन की बू

हज़ार जान से मुश्क-ए-ख़ुतन हो हल्क़ा-ब-गोश

जो सूँघ ले कभी उस ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन की बू

बसा हो दिल में भला जिस के वो गुल-ए-ख़ूबी

पसंद आए उसे किस तरह चमन की बू

मशाम-ए-जाँ हुई याक़ूब की वहीं ताज़ा

जो पहुँची मिस्र से यूसुफ़ के पैरहन की बू

कहाँ है सेब में सेब-ए-ज़क़न की सी बू-बास

जहाँ में रूह-फ़ज़ा है तो है ज़क़न की बू

मशाम-ए-जाँ को तर-ओ-ताज़ा 'ऐश' करती है

जहाँ के बाग़ में गुलदस्ता-ए-सुख़न की बू

Read More! Learn More!

Sootradhar