उम्र जो बे-ख़ुदी में गुज़री है

Gulzar DehlaviGulzar Dehlavi7 Jul 1926 – 12 Jun 2020

1 min read · 12.6K reads

उम्र जो बे-ख़ुदी में गुज़री है

बस वही आगही में गुज़री है

कोई मौज-ए-नसीम से पूछे

कैसी आवारगी में गुज़री है

उन की भी रह सकी न दाराई

जिन की अस्कंदरी में गुज़री है

आसरा उन की रहबरी ठहरी

जिन की ख़ुद रहज़नी में गुज़री है

आस के जुगनुओ सदा किस की

ज़िंदगी रौशनी में गुज़री है

हम-नशीनी पे फ़ख़्र कर नादाँ

सोहबत-ए-आदमी में गुज़री है

यूँ तो शायर बहुत से गुज़रे हैं

अपनी भी शायरी में गुज़री है

मीर के बाद ग़ालिब ओ इक़बाल

इक सदा, इक सदी में गुज़री है

Gulzar Dehlavi
About the poet

Gulzar Dehlavi

Anand Mohan Zutshi Gulzar Dehlavi (Urdu: آنند موھن زتشی گلزار دہلوی; Hindi: आनंद मोहन जुत्शी गुलजार आनंद मोहन जुत्शी गुलजार देहलवी) (7 July 1926 – 12 June 2020) was a prominent veteran Urdu poet, a celebrated scholar, and journalist. He was honored by the vic…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like