देखो, आहिस्ता चलो - गुलज़ार

गुलज़ारगुलज़ार18 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

देखो, आहिस्ता चलो, और भी आहिस्ता ज़रा
देखना, सोच-सँभल कर ज़रा पाँव रखना,
ज़ोर से बज न उठे पैरों की आवाज़ कहीं.
काँच के ख़्वाब हैं बिखरे हुए तन्हाई में,
ख़्वाब टूटे न कोई, जाग न जाये देखो,
जाग जायेगा कोई ख़्वाब तो मर जाएगा
गुलज़ार
About the poet

गुलज़ार

View profile & all 100 Poems / Stories