आदतन तुम ने कर दिये वादे - गुलज़ार

गुलज़ारगुलज़ार18 Sept 1936

1 min read · 12.4K reads

आदतन तुम ने कर दिये वादे
आदतन हम ने ऐतबार किया

तेरी राहों में हर बार रुक कर
हम ने अपना ही इन्तज़ार किया

अब ना माँगेंगे जिन्दगी या रब
ये गुनाह हम ने एक बार किया
गुलज़ार
About the poet

गुलज़ार

View profile & all 100 Poems / Stories