क्या बने हमसे भला काग़ज़ की तलवारों से आज's image
0254

क्या बने हमसे भला काग़ज़ की तलवारों से आज

ShareBookmarks

क्या बने हमसे भला काग़ज़ की तलवारों से आज!
दिल तड़पता है बहुत दुनिया तेरे वारों से आज

रात भर रोये हैं कैसे आपकी यादों में हम
पूछ भी लें आँसुओं के टूटते तारों से आज

जान देने का हमारे दिल में भी है हौसला
चाहते हैं खेलना कुछ हम भी अंगारों से आज

फिर किसीके प्यार ने आवाज़ दी है आपको
देखिये झुककर तो कुछ इन ऊँची मीनारों से आज

तोड़ ले जाए कोई चुपके से डाली से गुलाब
आ चुके हैं तंग हम काँटों की दीवारों से आज

Read More! Learn More!

Sootradhar