आशा का गीत - गोरख पाण्डेय

गोरख पाण्डेयगोरख पाण्डेय

1 min read · 12.4K reads

आएँगे, अच्छे दिन आएँगें,
गर्दिश के दिन ये कट जाएँगे ।

सूरज झोपड़ियों में चमकेगा,
बच्चे सब दूध में नहाएँगे ।

सपनों की सतरंगी डोरी पर
मुक्ति के फ़रहरे लहराएँगे ।
गोरख पाण्डेय
About the poet

गोरख पाण्डेय

View profile & all 48 Poems / Stories