सीखा पशुओं से - गोपालप्रसाद व्यास

गोपालप्रसाद व्यासगोपालप्रसाद व्यास13 Sept 1915 – 28 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

कुत्ते से सीखी चापलूसी
मलाई चट करना बता गई पूसी
बकरे से अहं ब्रह्मास्मि-मैं-मैं
कहां तक जानवरों को धन्यवाद दें!
बैलों से सीखा खटना,
दुम्बे से चोट मारने के लिए पीछे हटना,
भेड़िए से अपने लिए
खुद कानून बनाना,
भेंड़ों से आंख मूंदकर
पीछे-पीछे आना,
लोमड़ी ने सिखलाई चालाकी
बताओ, अब और क्या रह गया बाकी?
गोपालप्रसाद व्यास
About the poet

गोपालप्रसाद व्यास

View profile & all 56 Poems / Stories