रसिया - गोपालप्रसाद व्यास

गोपालप्रसाद व्यासगोपालप्रसाद व्यास13 Sept 1915 – 28 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

छोरा है जइयौं हुसियार,
गाम में नेता आवैगौ।
गाम में नेता आवैगौ,
संग में धन्नौ लावैगौ।
धन्नौ लावैगौ और
पामन पर जावैगौ।
पामन पर जावैगौ,
बइयरन कूँ फुसलावैगौ।
उन्हें साड़ी पहनावैगौ,
बड़ेन कूँ कम्बल लावैगौ।
और चौधरी साहब कूँ,
चुपके से नोट थमावैगौ।
कि कर लेउ दरसन पहली बार,
फेरि पहचान न पावैगौ।
मिलन दूभर है जावैगौ,
जो कुछ कहनौ होइ कहि लेउ,
फेर नहिं औसर आवैगौ।
छोरा है जइयौं हुसियार,
गाम में नेता आवैगौ।
गोपालप्रसाद व्यास
About the poet

गोपालप्रसाद व्यास

View profile & all 56 Poems / Stories