एक अच्छी नींद के लिए - गीताश्री

गीताश्रीगीताश्री

4 min read · 12.4K reads

एक अच्छी नींद के लिए
सोते हुए मैं पृथ्वी हो जाती हूँ
तुम कहते हो तुम्हें पूरा बिछौना चाहिए
मैं ख़ुद को उछाल देती हूँ आकाश की तरफ़
तुम अपलक देखते हो मेरी निस्सीम उड़ान
तुम्हारी प्रतीक्षा के आँकड़े
बदल जाते हैं असंख्य तारो में
सोई हुई देह साथ नहीं ढूँढ़ती
जगी हुई देह में है तुम्हारी खोज
देह के स्वप्न में जागती हुई
मेरी बाँहें भरती हैं नींद को
मेरी नींद से परे है तुम्हारा होना
मेरी नींद को चाहिए मुक्ति-स्वप्न
बेख़ौफ़, बेफ़िक्र मैं अपने बिस्तर पर छितराई हुई
आजादी के स्वप्न में मग्न होती हूँ
नींद में भी नहीं मिलती आज़ादी
मैं जागरण के पास छोड़ आती हूँ, अपनी भावनाएँ
मैं आकाश में खोना चाहती हूँ
वह मेरे लिए स्वप्न की तरह भीतर है
जहाँ मैं धीरे-धीरे खोलती हूँ...
अपना ब्रह्माण्ड ।
गीताश्री
About the poet

गीताश्री

View profile & all 21 Poems / Stories