बीती ताहि बिसारि दे, आगे की सुधि लेइ।
जो बनि आवै सहज में, ताही में चित देइ॥
ताही में चित देइ, बात जोई बनि आवै।
दुर्जन हंसे न कोइ, चित्त मैं खता न पावै॥
कह 'गिरिधर कविराय यहै करु मन परतीती।
आगे को सुख समुझि, होइ बीती सो बीती॥
बीती ताहि बिसारि दे, आगे की सुधि लेइ।
जो बनि आवै सहज में, ताही में चित देइ॥
ताही में चित देइ, बात जोई बनि आवै।
दुर्जन हंसे न कोइ, चित्त मैं खता न पावै॥
कह 'गिरिधर कविराय यहै करु मन परतीती।
आगे को सुख समुझि, होइ बीती सो बीती॥

Giridhar Kavirai was an eminent poet of Hindi. There is nothing authentically available regarding their time and life.
View profile & all 18 Poems / Storiesजानो नहीं जिस गाँव में, कहा बूझनो नाम ।तिन सखान की क्या कथा, जिनसो नहिं कुछ काम ॥
लाठी में हैं गुण बहुत, सदा रखिये संग।गहरि नदी, नाली जहाँ, तहाँ बचावै अंग।।
साईं, बैर न कीजिए, गुरु, पंडित, कवि, यार ।बेटा, बनिता, पँवरिया, यज्ञ करावनहार ॥
जाको धन, धरती हरी, ताहि न लीजै संग।ओ संग राखै ही बनै, तो करि राखु अपंग ॥
झूठा मीठे वचन कहि, ॠण उधार ले जाय ।लेत परम सुख उपजै, लैके दियो न जाय ॥