सागर के उस पार - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

गयाप्रसाद शुक्ल सनेहीगयाप्रसाद शुक्ल सनेही21 Sept 1883 – 20 Sept 1972

5 min read · 12.4K reads

सागर के उस पार
सनेही,
सागर के उस पार ।

मुकुलित जहाँ प्रेम-कानन है
परमानन्द-प्रद नन्दन है ।
शिशिर-विहीन वसन्त-सुमन है
होता जहाँ सफल जीवन है ।
जो जीवन का सार
सनेही ।
सागर के उस पार ।

है संयोग, वियोग नहीं है,
पाप-पुण्य-फल-भोग नहीं है ।
राग-द्वेष का रोग नहीं है,
कोई योग-कुयोग नहीं है ।
हैं सब एकाकार
सनेही !
सागर के उस पार ।।

जहाँ चवाव नहीं चलते हैं,
खल-दल जहाँ नहीं खलते हैं ।
छल-बल जहाँ नहीं चलते हैं,
प्रेम-पालने में पलते हैं ।
है सुखमय संसार
सनेही !
सागर के उस पार ।।

जहाँ नहीं यह मादक हाला,
जिसने चित्त चूर कर डाला ।
भरा स्वयं हृदयों का प्याला,
जिसको देखो वह मतवाला ।
है कर रहा विहार
सनेही !
सागर के उस पार ।।

नाविक क्यों हो रहा चकित है ?
निर्भय चल तू क्यों शंकित है ?
तेरी मति क्यों हुई थकित है ?
गति में मेरा-तेरा हित है।
निश्चल जीवन भार
सनेही !
सागर के उस पार ।।
गयाप्रसाद शुक्ल सनेही
About the poet

गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

View profile & all 25 Poems / Stories

More from गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

  1. असहयोग कर दो - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    असहयोग कर दो।असहयोग कर दो॥

    12.4K reads
  2. किसान - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    मानापमान का नहीं ध्यान, बकते हैं उनको बदज़ुबान,कारिन्दे कलि के कूचवान, दौड़ाते, देते दुख महान,

    12.3K reads
  3. कोयल - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    काली कुरूप कोयल क्या राग गा रही है,पंचम के स्वर सुहावन सबको सुना रही है।

    12.4K reads
  4. ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर,घरिया-सा घर वस्त्र भूषण अंगारा-से ।

    12.4K reads
  5. घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक,सरस जगत सर सागर भरे- भरे ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like