देख कर उस हसीन पैकर को - फ़ारिग बुख़ारी

फ़ारिग बुख़ारीफ़ारिग बुख़ारी

2 min read · 12.4K reads

देख कर उस हसीन पैकर को
नश्शा सा आ गया समुंदर को

डोलती डगमगाती सी नाव
पी गई आ के सारे सागर को

ख़ुश्क पेड़ों में जान पड़ने लगी
देख कर रूप के समुंदर को

बहर प्यासे की जुस्तुजू में है
है सदफ़ की तलाश गौहर को

कोई तो नीम-वा दरीचों से
देखे इस रत-जगे के मंज़र को

एक देवी है मुन्तज़िर ‘फ़ारिग़’
वा किए पट सजाए मंदर को
फ़ारिग बुख़ारी
About the poet

फ़ारिग बुख़ारी

View profile & all 2 Poems / Stories