तुझ को चाहा तो और चाह ना की - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

शेख साहब से रसम-ओ राह न की
शुक्र है ज़िन्दगी तबाह न की

तुझको देखा तो सेर-ए-चश्म हुए
तुझ को चाहा तो और चाह न की

तेरे दस्त-ए-सितम का अज्ज नहीं
दिल ही काफ़िर था जिसने आह न की

थे शब-ए-हिज्र काम और बहुत
हमने फ़िक्र-ए-दिल-ए-तबाह न की

कौन कातिल बचा है शहर में फैज
जिससे यारों ने रसम-ओ-राह न की.
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories